Uncategorized

अग्नि पीड़िता की मदद को आगे आये लोग

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। विकास खंड कपकोट के रिखाड़ी की अग्नि पीड़िता की मदद के लिए विधायक, जिपं अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख समेत विभिन्न संगठन से जुड़े लोग आगे आने लगे हैं। निर्बल वर्ग की पात्र होने से जलागम ने 30 हजार की नगद राशि के अलावा अन्य सामग्री दी। घटना के एक पखवाड़े के बाद पीड़िता को बड़ी राहत मिली है। मालूम हो कि एक पखवाड़ा पहले रिखाड़ी गांव की दुर्गा देवी पत्नी गणेश राम के घर में आग लग गई थी। इस घटना में उसका मकान समेत पूरा सामान जल गया था, जबकि पति लॉकडाउन में दिल्ली में फंस गया था। सबसे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव पीड़िता के पास पहुंची। उसके बाद ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू पहुंचे। दोनों ने पीड़िता को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया था। अब पीड़िता की मदद को लोग आने आने लगे हैं। सोमवार को विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, जिपं अध्यक्ष देव, ब्लॉक प्रमुख दानू समेत जनप्रतिनिधि पीड़िता के पास पहुंचे। विधायक ने पीड़िता के चारों बच्चों को नये कपड़ों के अलावा बिस्तर और बर्तन दिए। अध्यक्ष ने राशन और ब्लॉक प्रमुख ने गैस सिलेंडर, चूल्हा आदि दिया। ब्लॉक प्रमुख ने बतायाकि निर्बल वर्ग की पात्र होने के कारण जलागम के माध्यम से पीड़िता को 30 हजार की नगद सहायता राशिके अलावा तिरपाल, सोलर लाइट, लालटेन दिलाई। इसके अलावा भाजपा के सुरेश गड़िया ने पांच, ओम प्रकाश ऐठानी ने चार और पीपीएल मुनार द्वारा पांच हजार रूपये की नगद धनराशि दी गई। विधायक भौर्याल ने पीड़िता को आश्वस्त किया कि जल्द उसे आवास दिलाया जाएगा। इस मौके पर लक्ष्मण देव, मुन्ना कपकोटी, जलागम के वीरेंद्र कटियार, बलबीर टाकुली, जगत टाकुली, लक्ष्मण कपकोटी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!