टीकाकरण सेंटर बंद करने पर नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

चम्पावत। बाराकोट के चौमेल में बने कोरोना टीकाकरण केंद्र को बंद करने पर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अगर जल्द केंद्र नहीं खोला गया तो वह आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे। ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह महर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने जीआईसी चौमेल में वैक्सीनेशन सेंटर बनाया था, जिसे अब बंद कर दिया गया है। वैक्सीनेशन सेंटर बंद होने से चामी, वल्सों, चमरौली, मऊ गंगाली, शील बरियूडी, लीदू, ध्याड़ी, काकड़ी, जमाड़, जमरेड़ी, छतोली, मंगोली आदि गांवों के लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए 35 किमी दूर लोहाघाट या 40 किमी दूर बाराकोट जाना पड़ रहा है। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय चामी में वैक्सीनेशन सेंटर बनाने की मांग की। बाराकोट के चिकित्सा अधीक्षक अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह ने कहा कि गांव में वैक्सीनेशन के लिए टीम जा रही है। इस मौके पर अर्जुन सिंह, नवीन पाठक, रवि महर, त्रिलोक सिंह, हरीश पाठक आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *