कोटद्वार-पौड़ी

पहाड़ को बढ़े अनिल बलूनी, विकास कार्यों पर मतदान की अपील

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी से दुगड्डा, लैंसडौन व सतपुली में किया रोड शो
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : एक दिन पूर्व कोटद्वार में रोड शो व जनसभा करने के बाद अब भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने पहाड़ की ओर अपना रूख कर दिया है। मंगलवार को अनिल बलूनी ने दुगड्डा, लैंसडौन व सतपुली में रोड शो के साथ ही जनसभाएं की। इस दौरान उन्होंने जनता के केंद्र व प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को देखकर ही मतदान करने की अपील की।
मंगलवार सुबह अनिल बलूनी दुगड्डा पहुंचे। यहां दुगड्डा बैरियर में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। बाजार में रोड शो करने के बाद अनिल बलूनी पर्यटक नगरी लैंसडौन पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लैंसडौन का पुराना वैभव लौटाने के साथ ही इसे आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बनाया जाएगा। जनता को भाजपा के विकास कार्यों को देखते हुए ही मतदान करना चाहिए। इस मौके पर लैंसडौन विधायक दिलीप सिंह रावत, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे। इसके बाद बलूनी गुमखाल होते हुए सतपुली पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। रोड शो के बाद बलूनी ने बाजार का भ्रमण भी किया। स्थानीय वेडिंग प्वाइंट में सैकड़ों कांग्रेसियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बलूनी ने कहा कि केंद्र में भाजपा को मजबूत करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस मौके पर पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी, द्वारीखाल ब्लाक प्रमुख महेंद्र राणा, वेद प्रकाश वर्मा, शांति देवी, कमल किशोर, सुरेंद्र सिंह, अंजना वर्मा आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन
सतपुली स्थित एक बारात घर में जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। भाजपा ज्वाइन करने वालों में बृजमोहन सिंह नेगी, अनिता देवी पूर्व कनिष्ठ प्रमूख, सज्जन सिंह रावत, मनोहर पहाड़ी सहित अनेक लोग थे। एक स्वर में सभी ने भाजपा को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!