अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान के साथ फिर हुई ठगी, खाते से उड़े 87,000 रुपये

Spread the love

मुंबई,। अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के बेटे आयुष्मान सेठी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आयुष्मान एक गंभीर साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं, जिसमें उनके क्रेडिट कार्ड से धोखेबाजों ने 87,000 उड़ा लिए। ये घटना उनके बड़े भाई आर्यमान सेठी के व्लॉग चैनल आर्य व्लॉग्स के जरिए सामने आई। इसके बाद से अर्चना का परिवार काफी परेशान है और उन्होंने इस पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
ये वाकया आयुष्मान के बड़े भाई आर्यमान सेठी के यूट्यूब चैनल के व्लॉग में सामने आया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरा परिवार साथ बैठा है, तभी छोटे भाई आयुष्मान सेठी अचानक चौंकते हुए कहते हैं, मेरे क्रेडिट कार्ड से 87,000 स्वाइप हो गए हैं। ये सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग सन्न रह गए। पास ही बैठी मां अर्चना ने बिना देर किए कहा, इसे अभी के अभी कैंसिल करो। तुरंत क्रेडिट कार्ड कंपनी को फोन लगाओ।बड़े भाई आर्यमान ने व्लॉग में बताया कि ये आयुष्मान संग होने वाली पहली घटना नहीं है। उन्होंने एक पुराना किस्सा साझा किया। जब आयुष्मान और आर्यमान उनके गाने छोटी बातें की रेकी (लोकेशन तलाशना) कर रहे थे, तब आयुष्मान के पास मैसेज आया था। उस समय आयुष्मान के प्लेस्टेशन अकाउंट से करीब 80,000 काट लिए गए थे। आर्यमान ने अफसोस जताते हुए बताया कि पिछली बार हुई उस ठगी के पैसे आयुष्मान को कभी वापस नहीं मिल पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *