मुकदमा वापस न लेने पर कार से टक्कर मारने का प्रयास

Spread the love

काशीपुर। ग्राम रामनगर निवासी तरसेम सिंह ने तीन लोगों पर मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देने और कार से टक्कर मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तरसेम सिंह के अनुसार, 1 अप्रैल को सुमित, अमित, राजेश और राजू, विपुल कुमार की गाड़ी का पीछा कर रहे थे। सूचना मिलने पर वह अपने बेटे हरजोत सिंह के साथ मदद के लिए पहुंचे। यामाहा एजेंसी तिराहे पर अमित ने कार से टक्कर मारने का प्रयास किया और गाली-गलौज करते हुए पीछा किया। बाद में आरोपियों ने विपुल का रास्ता रोककर मुकदमे वापस लेने का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *