उत्तराखंड

सशक्त भू कानून को लेकर जागरूकता अभियान चलाया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। मूल निवास, सशक्त भू कानून को लेकर गढ़ कुमाऊं संगठन ने कर्णप्रयाग बाजार में जागरूकता अभियान चलाया। संगठन के सदस्यों ने लोगों को पर्चे वितरित किए। प्रदेश के तमाम मुद्दों पर चर्चा कर हक एवं अधिकारों की मांग उठाने पर जोर दिया। मंगलवार को नगर में संगठन ने लोगों से प्रदेश में सशक्त भू कानून को बनाने के लिए जागरूकता अभियान को तेज करने पर जोर दिया। संगठन के सदस्यों ने कहा कि आज प्रदेश में सक्षक भूकानून नहीं होने से प्रदेश की जमीन भू माफिया के कब्जे में आ गई है। मूल निवास प्रमाण पत्र पर स्पष्ट नीति नहीं होने से प्रदेश में बाहरी लोगों को लाभ मिल रहा है। जिससे यहां के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। संगठन ने राजधानी गैरसैंण, महिला सशक्तीकरण, पलायन रोकथाम और गांवों को विकास की मुख्य धारा में शामिल कर आधुनिक गांव बनाने पर बल दिया। अभियान में संगठन के प्रदेश महासचिव मदन, जिलाध्यक्ष प्रदीप मैखुरी, नीरज, राहुल, वंदना, मुकुल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!