जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विकासखंड पौड़ी के गढ़वाल इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज पौड़ी में विनायक दामोदर सावरकर जयंती पर संगोष्ठी और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गढ़वाल इंस्टीट्यूट आफ पैरामेडिकल साइंसेस के अध्यक्ष कविंद्र इष्टवाल ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि विनायक दामोदर सावरकर जयंती हर वर्ष 28 मई को मनाई जाती है। यह दिन महान स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी विचारक, लेखक और समाज सुधारक वीर सावरकर के जन्मदिवस के रूप में याद किया जाता है, यह दिन हमें याद दिलाता है कि आजादी सिर्फ अहिंसा से नहीं, बल्कि क्रांतिकारियों के बलिदान से भी मिली है। मेरा युवा भारत पौड़ी के जिला युवा अधिकारी प्रद्युमन चौहान माई भारत के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस मौके पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आयुष बलूनी, द्वितीय स्थान विवेक भट्ट एवं तृतीय स्थान प्रतिभा उनियाल ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में गढ़वाल इंस्टीट्यूट आफ पैरामेडिकल साइंसेज की भौतिक चिकित्सा प्रियंका रही। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी अमन नयाल ने किया। कार्यक्रम में गढ़वाल इंस्टीट्यूट आफ पैरामेडिकल साइंसेस के प्रधानाचार्य अनिमेष मंडल, डॉ. आस्था राणा, डॉ. आकांक्षा नेगी, डॉ. डिंपी नेगी, राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवी प्रियंका असवाल, नेहा, अंकित रावत, प्रियांशु, आयुष, राजीव आदि उपस्थित रहे।