जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : विकासखण्ड एकेश्वर के आदर्श उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज नौगांवखाल एवं आदर्श उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज चौबट्टाखाल में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बालिकाओं को आत्मरक्षा के विभिन्न गुर सिखाए गए, ताकि वह किसी भी आपात स्थिति में खुद की सुरक्षा कर सकें।

प्रशिक्षण कार्र्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रशिक्षक डॉ. विजय सिंह ने किया। उन्होंने बालिकाओं को मार्शल आर्ट की विभिन्न तकनीकियों का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास जगाना, शारीरिक रूप से मजबूत बनाना और सामाजिक सुरक्षा की भावना विकसित करना है। इस अवसर पर डॉ. विजेन्द्र सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार द्वारा प्रायोजित रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है। शिक्षा के साथ-साथ बालिकाओं के बौद्धिक विकास, मानसिक विकास, शारीरिक विकास के साथ बच्चों को अनुशासित करने के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अति उपयोगी है।