बैडमिंटन खिलाड़ी वाणिज ने दिखाया दमखम

Spread the love

उत्तरकाशी। सौरभ फाउंडेशन की ओर से आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट सीजन-3 के दूसरे दिन खिलाड़ियों के बीच मुकाबले हुए। अंडर-15 बालक एकल वर्ग में खेले गए रोमांचक मुकाबले में वाणिज डंगवाल ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अरमान को सीधे सेटों में 21-15, 21-16 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।अंडर-15 वर्ग का वाणिज डंगवाल और अरमान के बीच मुकाबला प्रतियोगिता के आकर्षक मैचों में शामिल रहा, जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया। हालांकि, वाणिज ने बेहतर रणनीति और आत्मविश्वास के साथ मुकाबला अपने नाम किया। दिनभर चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, तकनीक और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश चंद्र रमोला मौजूद रहे। उन्होंने सौरभ फाउंडेशन की नशे को ना, खेल और जिंदगी को हां मुहिम की सराहना करते हुए इसे युवाओं को सही दिशा देने वाली महत्वपूर्ण पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *