बीसूका में बागेश्वर पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर

Spread the love

बागेश्वर। बीस सूत्रीय कार्यक्रम में बागेश्वर जिले ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। जिले ने कई बड़े जिलों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि प्राप्त की। 20 बिंदुओं वाले इस कार्यक्रम में जिले का प्रदर्शन बेहतर रहा, जिसके आधार पर वर्ष 2025-26 की वार्षिक रेंकिंग जारी की गई। रेंकिंग में चंपावत जिला 98.30 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा, जबकि बागेश्वर ने 98.29 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। ऊधमसिंह नगर 96.75 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा। बागेश्वर ने पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, टिहरी, देहरादून और चमोली जैसे बड़े जिलों को पीछे छोड़ा है। उत्तरकाशी 12वें स्थान पर रहा, जबकि पौड़ी सबसे निचले पायदान पर रहा। गत वर्ष भी बागेश्वर जिला दूसरे स्थान पर रहा था। मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने बताया कि जिले ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम के सभी बिंदुओं पर बेहतर कार्य किया है। इसी का परिणाम है कि जिले को प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *