कोटद्वार-पौड़ी

30 जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। ग्रामीण विज्ञान समिति कोरोना काल में हर जरूरत मंद की मदद करने का प्रयास कर रही है। समिति पौड़ी जिले कोटद्वार शहर के बाद अब ग्रामीणों क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को राशन किट बांटकर मानवता का फर्ज निभा रही है। समिति के सदस्यों का कहना है कि वर्तमान दौर में सबसे अधिक परेशान गरीब परिवार है, ऐसे परिवारों की मदद के लिए सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए।
ग्रामीण विकास विज्ञान समिति द्वारा यमकेश्वर विधानसभा के देवीखेत डांगला, डाबर, तिमली, कनवान गांव के 30 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट उपलब्ध कराई गई है। ग्राविस के सदस्य गौरव जोशी ने बताया कोविड काल में पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है, इससे पूर्व में पोखडा, पाबौ ब्लॉक में राशन किट वितरित की गई। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। राशन किट वितरित करने वालो में पूर्व प्रधान इंदु डबराल, गौरव जोशी, सरोज डबराल, आलोक, पूजा कूकरेती, मंडल अध्यक्ष भाजयुमो आशु भट्ट आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!