बीईएल में हिंदी माह का समापन, उत्कृष्ट कार्यों के लिए कार्मिक सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) की कोटद्वार इकाई में बुधवार को हिंदी माह का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान हिंदी के प्रचार-प्रसार और राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रबंधक रवींद्रनाथ पांडे ने किया। उन्होंने बताया कि संस्थान में एक से 30 सितंबर तक हिंदी माह मनाया गया। इस दौरान कार्मिकों के लिए पोस्टर, आशु भाषण, स्वरचित कविता पाठ, हिंदी पत्र लेखन समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। हिंदी माह के समापन अवसर पर हिंदी में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रबंधन सेवाएं प्रभाग को राजभाषा चल वैजयंती प्रदान की गई। वहीं उपप्रबंधक कार्मिक हरेंद्र सिंह राणा को तुलसीदास पुरस्कार, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक कार्मिक अनिल कुमार उपाध्याय को कबीर पुरस्कार और शौर्य पंवार को मैथिलीशरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर जोर दिया। साथ ही हिंदी माह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले कार्मिकों की सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *