उत्तराखंड

सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा भाजपा का सेवा पखवाड़ा अभियान जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुए सेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि भाजपा पीएम मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मना रही है। जिसके तहत जिले के विभिन्न मंडलों में कार्यकर्ता अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने नगर के सुमित्रानंदन पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, महामंत्री महेश नयाल, किरन पंत, पूनम पालीवाल, हरीश कनवाल, धर्मवीर आर्या, विनीत बिष्ट, मनोज जोशी, संजय साह, अशोक जलाल, मुकुल कुमार, ष्ण बहादुर, लीला बोरा, प्रेमा मेर, रमा जोशी, प्रेमा सुल्याल, राधिका जोशी, नीमा नेगी, नवीन बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!