बिग ब्रेकिंग

स्वाइन फ्लू से भाजपा नेता की मौत, इस साल पहला डेथ केस, सांस लेने में तकलीफ के बाद हुए थे भर्ती

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

चंडीगढ़, एजेसंी। पंजाब में इस साल स्वाइन फ्लू से पहला डेथ केस सामने आया है। लुधियाना में 46 साल के ऐडवोकेट व भाजपा नेता की एच1एन1 वायरस की वजह से जान चली गई। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतक संदीप कपूर किचलू नगर में रहते थे। वह भाजपा के लीगल और लेजिस्लेटिव सेल के को-कन्वेनर थे। 17 जून को उन्हें एच1एन1 संक्रमित पाया गया था। दयानंद मेडिकल कलेज ऐंड हस्पिटल में उनका इलाज चल रहा थआ।
राज्य के एपिडेमियोलजिस्ट ड. गगनदीप सिंह ग्रोवर ने कहा कि पंजाब में इस साल यह स्वाइन फ्लू से पहली मौत है। अस्पताल में अभी स्वाइन फ्लू के दो अन्य मरीजों का भी इलाज चल रहा है। मरीजों में एक शख्स 52 साल का और दूसरा 57 साल का है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर है।
स्वाइन फ्लू के जो तीन मरीज भर्ता हुए थे तीनों में बीमारी के लक्षण थे। लुधियाना के सिविल सर्जन ड़ एसपी सिंह ने कहा कि संदीप कपूर के संपर्क में जो लोग भी आए थे उनका प्रोफाइलैक्टिक ट्रीटमेंट किया गया। उनमें से किसी को संक्रमित नहीं पाया गया था। इन मरीजों में किसी की भी ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं थी। स्वास्थ्य विभाग को शक है कि कपूर किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!