उत्तराखंड

भाजपा ने ओबीसी को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

काशीपुर। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने कहा भाजपा ने ओबीसी वर्ग को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाया है। ओबीसी वर्ग के कल्याण के लिए सरकार ने विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं। रविवार को सांसद भट्ट ने बतौर मुख्य अतिथि दढ़ियाल रोड स्थित एक रिजर्ट में कुमाऊं मंडल स्तरीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा 2014 के बाद देश में ओबीसी वर्ग के कल्याण के लिए सही मायने में आधारभूत कार्य हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ग के लिए स्वर्णिम योजनाओं का क्रियान्वयन किया। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा को कानूनी शक्ति देकर राष्ट्रीय एनसीबीसी के चेयरमैन को केंद्रीय मंत्री का दर्जा दिया है। कहा पार्टी के कार्यक्रम के तहत पार्टी सभी से महासंपर्क में जुटी है। मोर्चे के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गजेंद्र यादव ने शिक्षा के जगत में पिछड़ा वर्ग के लिए किए प्राविधानों को उनके विकास में मील का पत्थर करार दिया। उन्होंने कहा इस वर्ग के बच्चों को भी केंद्रीय, नवोदय और जवाहर विद्यालयों में शिक्षा का अवसर मिला है। प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में हो रहे कार्यों की सराहना की। जनप्रतिनिधि सम्मेलन में कुमाऊं भर से ग्राम पंचायत, जिला पंचायत, नगर निगम से जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए। संचालन मोर्चे के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सैनी ने किया। यहां विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, महापौर उषा चौधरी, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र चौधरी, राजेश कुमार, कविंद्र चौधरी, गोविंद वर्मा, नेत्रपाल मौर्य, कमलेश कुमार, राजेंद्र सैनी, महेश प्रजापति, कंचन कश्यप, महेंद्र कश्यप, रवि प्रजापति, मनोज प्रजापति, अंकुर प्रजापति, उदयराज, गुरविंदर चंडोक, राम मल्होत्रा, रजत सिद्घू, अभिषेक गोयल, अशोक सैनी, अशोक खन्ना रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!