Uncategorized

भाजपा ने शुरु किया परिवार संपर्क अभियान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। भारतीय जनता पार्टी ने 2.0 की उपलब्धि को घर-घर पहुंचाने के लिए परिवार संपर्क अभियान चलाया है। पार्टी लोगों को आत्मनिर्भर भारत के लिए जागरूक भी कर रही है। नगर महामंत्री प्रवीन सिंह उपरारी ने बताया कि भाजपा ने घर-घर पहुंच एक साल की उपलब्धि के तहत परिवार संपर्क अभियान का शुभारंभ किया है। पिथौरागढ़ के नगर अध्यक्ष कमल पुनेड़ा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता नई बाजार, पुरानी बाजार, सिल्थाम, गांधी चौक, शास्त्री चौक, गांव बूथ 78, 67, 79, 80 में मोदी सरकार 2.0 के एक साल के कार्यकाल की उपलब्धि को घर-घर तक पहुंचाया। पार्टी एतिहासिक उपलब्धियों को घर घर तक पहुंचाएगी। इसके अलावा वह लोगों को आत्मनिर्भर भारत बनाने को भी जागरूक कर रहे हैं। ये रहे शामिल-जिला मंत्री महेश पाठक, नगर उपाध्यक्ष गिरीश जोशी, नगर उपाध्यक्ष कवीन्द्र साह, नगर मंत्री हनी साह, भुवन जोशी, बलवंत महर डब्बू, बबिता पुनेठा पंगरिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!