नई दिल्ली ,बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मंगलवार को अवैध घुसपैठ के खिलाफ असम की तर्ज पर सख्त कार्रवाई करने का संकेत दिया। उन्होंने सीमा पर कड़ी निगरानी, बांग्लादेश सीमा पर तेजी से बाड़ लगाने और पीएम नरेंद्र मोदी के पूर्वोदय अभियान के तहत क्चछ्वक्क-शासित पूर्वी राज्यों के बीच बेहतर तालमेल का वादा किया।
असम में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के दूसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान यह बातें उन्होंने कही। इसके साथ ही सीएम सुवेंदु ने असम और त्रिपुरा को बंगाल की सुरक्षा और राजनीतिक रणनीति के लिए एक मिसाल के तौर पर पेश किया। उन्होंने आगे कहा, देश के हित में असम और त्रिपुरा में जिस तरह का काम किया गया है, अब क्चछ्वक्क बंगाल में भी वैसा ही काम करेगी।
इस तरह उन्होंने असम की सीमा सुरक्षा रणनीति को बंगाल के लिए क्चछ्वक्क के रोडमैप से जोड़ने का काम किया। उन्होंने कहा, असम की तरह ही, हम भी अवैध घुसपैठियों से निपटने और बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे