पिता ने दो मासूम बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत

Spread the love

बालाघाट , बालाघाट के कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम जराहमोहगांव के लाखीटोला में एक पिता का खौफनाक कदम सामने आया हैं। जिसने अपने दो मासूम बच्चों एक पुत्र एक पुत्री के साथ कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव बरामद कर लिया हैं। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। हालांकि मृतक श्याम नागेंद्र का एक शोसल मीडिया में डला स्टेटस जरूर सुर्खियों में है जिसमें उसने लिखा है कि नहीं है जीने की आरजू।
जराहमोहगांव के लाखीटोला में रहने वाले श्याम नागेंद्र उम्र 36 वर्ष व उसके 2 मासूम बच्चे वंश नागेंद्र उम्र 5 वर्ष व भुवी नागेंद्र उम्र 3 वर्ष का शव गांव के बाहर स्थित कुंए से एक साथ तीनों का शव बरामद किया गया हैं। पिता द्वारा दोनों बच्चों को अपने कमर में दुपटटे के साथ बांधा गया हैं। जिससे स्पष्ट हो रहा है कि उसने दोनों मासूम बच्चों के साथ आत्महत्या की हैं।
पुलिस को ज्ञात हुआ कि श्याम नागेंद्र एलआईसी आफिस में कार्यरत था और उसने आठ दिन पहले ही वहां से अपना काम छोड़ दिया था। इस दौरान वह अपनी पत्नी के मायके पक्ष में आयोजित विवाह समारोह में भी शामिल हुआ हैं। घटना दिनांक 12 मई के शाम लगभग 7 बजे वह मोटर सायकिल से अपने दोनों मासूम बच्चों वंश व भुवी के साथ घर से निकला था। जो रात लगभग 8 बजे तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उससे संपर्क किया तो उसका मोबाईल बंद आया। बाद में तलाशी करते हुये परिजन पहुंचे तो एक कुंए के पास दूर में मोटर सायकिल खड़ी मिली। जिसे उन्होने घर ले जा लिया। लेकिन श्याम नागेंद्र को लेकर रात में ज्यादा ध्यान नहीं दिया। दूसरे दिन आज 13 मई को पुन: उसकी तलाश शुरू की गई। गांव के बाहर के कुंए में उसे खोजा गया। जहां पर श्याम नागेंद्र का शव के साथ दुपटटा में दोनों मासूम बच्चों का बंधा हुआ शव पाया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव बरामद कर लिया गया हैं।
मृतक श्याम नागेंद्र का एक दिन पहले सोशल मीडिया में डाले गये स्टेटस जरूर सामने आया हैं। जिसमें उसने लिखा है कि नहीं है जीने की आरजू। अहम बात यह कि श्याम नागेंद्र ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया? परिजन के अनुसार किसी भी तरह से वह तनाव में नही था और ना ही उसके यहां पर ऐसा कोई अभाव था। बावजूद उसके इस कदम उठाये जाने को लेकर पुलिस जांच कर रही हैं। जांच के बाद मामले में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *