कोटद्वार-पौड़ी

भाजपा कार्यकर्ता व पार्षदों ने फूंका महापौर का पुतला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

सफाई कर्मियों की समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर जताया रोष
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: ठेका प्रथा के विरोध में धरना दे रहे सफाई कर्मियों की समस्या का निराकरण नहीं होने पर भाजपा कार्यकर्ता व पार्षदों ने रोष व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं ने महापौर हेमलता नेगी का पुतला दहन करते हुए सफाई कर्मियों की समस्या का जल्द निराकरण करने की मांग उठाई। कहा कि सफाई कर्मचारियों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता व पार्षद नगर निगम परिसर में एकत्रित हुए। यहां कार्यकर्ताओं व पार्षदों ने धरने पर डटे सफाई कर्मियों को अपना समर्थन किया। वक्ताओं ने कहा कि नगर निगम के सफाई कर्मी पूरी मेहनत से सफाई कार्य में जुटे रहते हैं। ऐसे में महापौर व निगम प्रशासन उन्हें ठेका प्रथा पर रखने की तैयारी कर रहा है। ठेका प्रथा पर जाने से सफाई कर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। महापौर अपने परिचितों को लाभ पहुंचाने के लिए कर्मचारियों का शोषण कर रही है। कहा कि कोटद्वार के अलावा प्रदेश के किसी भी नगर निगम में सफाई कर्मी हड़ताल पर नहीं है। कार्यकत्र्ताओं ने नगर निगम से जल्द बैठक बुलाकर सफाई कर्मियों की समस्या का निराकरण करने की मांग की। पुतला दहन करने वालों में पार्षद नेता प्रतिपक्ष कमल नेगी, जयदीप नौटियाल, गायत्री भट्ट, ज्योति सिंह, मनोज पांथरी, पिंकी रावत, रोहिणी देवी, दीपक लखेड़ा, पंकज भाटिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!