उत्तराखंड

भाजपा की कारस्तानियों को जनता समझ चुकी है: जरिता लैतफलांग

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। उत्तराखंड की चुनाव मीडिया प्रभारी जरिता लैतफलांग ने प्रदेश की सत्ता में काबिज भाजपा पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उत्त्तराखंड को मुख्यमंत्री बदलो प्रयोगशाला बनाया है। चार साल तक एक मुख्यमंत्री रहा फिर जनादेश मांगने वाला वर्ष आया तो मुख्यमंत्री बदले गए। भाजपा की कारस्तानियों को जनता समझ चुकी है। इसका चुनाव आगामी विधान सभा चुनाव में देखने के लिए मिलेगा। रविवार को पिथौरागढ़ में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के साढ़े चार वर्षो के कार्यकाल में विकास ठप रहा। महंगाई , बेरोजगारी, चिकित्सा, शिक्षा , महिला हिंसा में बुरी तरह विफल रही है। बारहमासी सड़क में 12 सौ रुपए खर्च कर दिए गए और सड़क सबसे अधिक बंद हो रही है। यही भाजपा का विकास है। वर्तमान मुख्यमंत्री 22 हजार पदों पर नियुक्ति का ऐलान कर रहे हैं। साढ़े चार साल तक एक भी नियुक्ति नहीं देने वाली भाजपा सरकार अब चार माह में कैसे नियुक्ति देगी। यह सवाल जनता के मन में है। हाल ही में निकाली गई नियुक्ति पर वित्त्त ने आपत्ति लगाई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा पिथौरागढ़ में प्रारंभ किए गए सभी कार्य भाजपा सरकार ने अधूरे छोड़े हैं। भाजपा के चुने गए जनप्रतिनिधि नाकाम साबित हुए हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस को सबक सिखाने का मन बना लिया है। वार्ता के दौरान उनके साथ प्रदेश प्रवक्ता बीना जोशी, महिला जिलाध्यक्ष पदमा बिष्ट, यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता चंचल बोरा, नीतेश कुमार अन्य लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!