कोटद्वार-पौड़ी

भाजपा की बूथ सत्यापन अभियान कार्यशाला संपन्न

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोेटद्वार। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली भाबर मंडल की बूथ सत्यापन अभियान की कार्यशाला वन विभाग के पनियाली गेस्ट हाऊस में आयोजित की गई।
प्रदेश सदस्यता प्रमुख वीरेंद्र बिष्ट ने बूथ सत्यापन अभियान को सभी शक्ति केंद्रों में मेरा बूथ सबसे मजबूत 31 अगस्त तक चलाने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। महामंत्री गौरव जोशी ने बताया कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली भाबर मंडल के 13 शक्ति केंद्रों के प्रभारी तय कर दिए गए हैं। जो प्रत्येक बूथ में जाकर बैठक एवं सत्यापन करेंगें। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री गौरव जोशी ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्र बिष्ट, भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन जसोला, ऋषि कंडवाल, गोविंद लड्डा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरव नौटियाल, पूनम खंतवाल, लता बलूनी, नवल किशोर, प्रकाश बलोदी, आशा बलूनी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!