ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में जइंकॉ कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों ने किया शानदार प्रदर्शन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में जनता इंटर कॉलेज, कमलपुर, संगलाकोटी के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और वैज्ञानिक कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम पूरे क्षेत्र में गौरवान्वित किया है। महोत्सव के विभिन्न उप-विषयों और प्रतियोगिताओं में यहां के बाल वैज्ञानिकों ने शानदार सफलता हासिल की है।


बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी (उप विषय: बेहतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता) में अक्षित रावत, उप विषय: हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण में कनिका नेगी, उप विषय: गणितीय प्रतिरूपण एवं कम्प्यूटेशनल थिंकिंग में अभिषेक रावत, उप विषय: स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं साफ सफाई में निहारिका नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उप विषय: स्वदेशी कृषि पद्धतियां में सूर्य प्रकाश ने तृतीय स्थान हासिल किया। उप विषय: ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान में नूतन नेगी, उप विषय: आपदा प्रबंधन में अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त विज्ञान नाटक प्रतियोगिता के अंतर्गत “महासागरों का संरक्षण” उप-विषय में भी विद्यालय की टीम ने बेहतरीन प्रस्तुति देते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस ऐतिहासिक और शानदार सफलता पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों और क्षेत्र में हर्षोल्लास का वातावरण है। सभी शिक्षकों और अभिभावकों ने विजेता छात्र-छात्राओं को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *