एकेश्वर ब्लॉक की टीम राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मैसमोर इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के नौ विकासखंडों की टीमों ने प्रतिभाग किया। छ: राउंड तक चले मुख्य मुकाबले में विकासखंड एकेश्वर की राजीव गांधी नवोदय विद्यालय संतुधार की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर जिला विज्ञान व सूचना अधिकारी हेमंत काला, विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अंशुल बिष्ट और डॉ. पंचम सिंह रावत ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई। पहले चरण में स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से जनपद के नौ विकासखंडों की टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर एकेश्वर, यमकेश्वर, कोट, द्वारीखाल, दुगड्डा और थलीसैंण विकासखंड की टीमों ने अगले चरण में जगह बनाई। दूसरे चरण की मुख्य क्विज प्रतियोगिता के छ: राउंड के बाद एकेश्वर विकासखंड की राजीव गांधी नवोदय विद्यालय संतुधार की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। थलीसैंण विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज हिंवलीधार की टीम दूसरे और दुगड्डा विकासखंड की टीम तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर जयदीप रावत, महेंद्र रौथान, भवान सिंह नेगी, मनोज कुमार काला, नवेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *