जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : शुक्रवार को कल्जीखाल ब्लॉक के राजकीय इंटर कालेज बडखोलू एवं जयहरीखाल ब्लॉक के राजकीय इंटर कालेज खैरासैण में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण श्ाििवर का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को संकट और आपात स्थिति में खुद की रक्षा करने के लिए सक्षम बनाना है। शिविर में छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखें।

इस अवसर पर कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. विजेन्द्र सिंह उत्तराखंडी द्वारा बच्चों को सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बच्चों के बौद्धिक विकास, शारीरिक विकास एवं मानसिक विकास के साथ-साथ बच्चों को अनुशासित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शशि मोहन काला, प्रशिक्षक सुमन चमोली मौजूद आदि रहे।