क्विज प्रतियोगिता में अ.उ.रा.इ.का. देवीखेत ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : विकासखंड द्वारीखाल की ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन बी.आर.सी कीर्तिखाल में किया गया। प्रतियोगिता में 13 विद्यालयों के 39 बच्चों ने प्रतिभाग किया।


प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजीव रावत प्रधानाचार्य अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, सुश्री शैलजा चमोली बीआरसी समन्वयक कीर्तिखाल, राकेश नेगी प्रधानाचार्य राइका कीर्तिखाल व श्रीमती मानवी कोटनाला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। क्विज प्रतियोगिता छ: चरणों तक चली, जिसमें अ.उ.रा.इ.का. देवीखेत प्रथम, रा.उ.मा.वि रैंस द्वितीय तथा राइका चाक्यूसैंण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता को सफल बनाने में आबिद अहमद राइका चाक्यूसैंण, संदीप नेगी इका काण्डाखाल, जसवीर नेगी अ.उ.रा. इंटर चैलूसैंण, गणेश दत्त कुनियाल अ.उ.रा.इ.का. देवीखेत, चरण राइका सतपुली, रूपेश कुकरेती राइका किनसुर, शीला ध्यानी राउमावि रैंस, राजेश भारद्वाज राइका द्वारीखाल, महेन्द्र सिंह राणा राइका किनसुर आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *