300 जरूरतमंद लोगों को वितरित किए कंबल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : एकेश्वर ब्लॉक में स्थित ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्ध आश्रम द्वारा जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कार्यक्रम का आयोजन मलेठी स्थित चौहान स्टोन क्रेशर में आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा माधो सिंह भण्डारी नाटक, थड़िया, चौफाला सहित अनेक संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति किए गए।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नीरज पांथरी, वृद्ध आश्रम के संस्थापक सुंदर सिंह चौहान, बंधु वर्ग सेवा समिति अध्यक्षा श्रीमती माया देवी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया। कार्यक्रम में सभी उपस्थित अतिथियों को फूल माला और शाल ओढ़कर सम्मानित किया गया। सुंदर सिंह चौहान द्वारा अपने पौत्र पृथ्वीराज चौहान के जन्मदिन पर विगत कई वर्षों से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्र के करीब 300 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में 80 वर्षीय बुजुर्ग रणवीर सिंह रावत ने लोगों को योग के माध्यम से जीवन को निरोग बनाने को लेकर योग की जानकारी दी गई। ब्लॉक प्रमुख नीरज पांथरी ने कहा कि जिस तरह से सुंदर सिंह चौहान द्वारा इस प्रकार जरूरतमंदों की सहायता और सेवा की जाती है उसकी जितनी सराहना की जाय कम ही कम है। कहा कि उनसे हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर सुंदर सिंह चौहान, प्रताप सिंह नेगी, हेमचंद्र केष्टवाल प्रधानाचार्या इन्टर कालेज सतपुली, उम्मेद सिंह रावत, मंगल सिंह नेगी, मनोहर पहाड़ी, रणधीर सिंह रावत, राजेन्द्र नैथानी, त्रिलोक सिंह नेगी, गंगा सिंह बिष्ट, सोनी देवी चौहान, मीना लिंगवाल, त्रिलोक चौहान, जितेंद्र चौहान सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजकमल नेगी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *