उत्तराखंड

ताड़ीखेत में ब्लक स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। ताड़ीखेत में गुरुवार को विकासखंड स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू हुई। अंडर-14, 17 व अंडर-19 में विभिन्न वर्गों की दौड़, कूद, क्षेपण आदि स्पर्धाएं कराईं जा रही हैं। पहले दिन विभिन्न स्पर्धाओं में स्कूली खिलाड़ियों ने प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। श्रद्घानंद खेल मैदान में आयोजित ब्लक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि पीएचसी ताड़ीखेत के प्रभारी चिकित्साधिकारी ड़ डीएस नबियाल ने शुभारंभ करते हुए खेलों को जीवन अभिन्न अंग बताया। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खंड शिक्षा अधिकारी एसएस चौहान तथा कार्यक्रम संयोजक अटल उत्ष्ट विद्यालय ताड़ीखेत के प्रधानाचार्य रोशन लाल टम्टा ने भी खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। जीजीआईसी ताड़ीखेत की प्रधानाचार्या रोजी नैयर व ब्लक क्रीडा समन्वयक ड़ शिवराज सिंह बिष्ट ने भी विचार रखे। गत वर्ष की चौंपियन प्रियंका पांडे ने प्रतियोगियों को शपथ दिलाई। पहले दिन अंडर-19 बालक वर्ग की सौ मीटर दौड़ में राइंका सिलोर महादेव के कमलेश कुमार, जीआइसी बंगोड़ा के प्रवेश बिष्ट, र्केट इंका रानीखेत के किरण कुमार, अंडर-19 सीनियर बालिका वर्ग 1500 मीटर दौड़ में राकइंका देवलीखेत की दीक्षा बिष्ट, राइंका बेड़गांव की चांदनी आर्या, लंबी कूद में राइंका रधुलीपीपल की मानसी नेगी ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में राइंका सिलोर महादेव के कमलेश कुमार 1500 मीटर दौड़ में नेशनल इंटर कलेज रानीखेत के अजय नेगी ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग ऊंची कूद में राइंका नौगांव के दीपक सिंह परिहार, 1500 मीटर सीनियर बालिका वर्ग की दौड़ में राकइंका ताड़ीखेत की प्रियंका पांडे ने प्रथम स्थान पाया। कार्यक्रम में चंदन सिंह मेहरा, राजीव खाती, मनमोहन देव, राहुल त्यागी,गीता शर्मा, अजय चंद, लक्ष्मण सिंह परगाई, दिनेश चंद्र पांडे आदि सहयोग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!