उत्तराखंड

शुक्रवार से दस स्थानों पर जलाए गए अलाव

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। धर्मनगरी में ठंड का प्रकोप जारी है। सुबह और शाम के समय सर्द हवाओं के कारण ठंड में इजाफा हो रहा है। ठंड के कारण न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए नगर निगम ने अलाव जलाने वाले स्थानों की संख्या को दोगुना कर दिया। हल्की सर्दी शुरु होने पर जिलाधिकारी के आदेशों के बाद पांच स्थान पर अलाव की सुविधा नगर निगम की ओर से उपलब्ध कराई जा रही थी। लेकिन शुक्रवार से दस स्थानों पर अलाव जलाने की सुविधा दी शुरु की गई है। धर्मनगरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह और शाम को कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। नगर निगम ने सर्दी के मौसम में निराश्रितों को सर्दी से राहत दिलाने के लिए करीब तीस स्थानों पर अलाव की सुविधा देता है। हाल ही ठंड का प्रभाव अधिक होने पर जिलाधिकारी ने अलाव जलाने के दिशा निर्देश जारी किए थे। जिसके बाद नगर निगम ने बस स्टेशन रेलवे स्टेशन, पुरुषार्थी मार्केंट तिराहे पर, शंकराचार्य चौक और लालतारौ पुल के निकट अलाव की सुविधा शुरु कर दी थी। लेकिन ठंड का प्रकोप अधिक होने पर शुक्रवार से नगर निगम के तीन रैन बसेरों और सुभाष घाट और मालवीय द्वीप में शुक्रवार से अलाव जलाये गए। नगर निगम ने अलाव के लिए तीन सौ कुंतल लकड़ी का आर्डर दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!