बदरीनाथ हाईवे पर गिरा बोल्डर, फंसे रहे लोग

Spread the love

चमोली। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग टैय्या पुल के पास बोल्डर गिरने से करीब 11 घंटे तक बाधित रहा। हाईवे बंद होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही।
बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे टैय्या पुल के पास अचानक चट्टान से खिसककर बोल्डर बदरीनाथ हाईवे पर आ गिरे। इससे हाईवे बंद हो गया। मार्ग बंद होने से पांडुकेश्वर, गोविंदघाट, अरुड़ी, पटूड़ी गांव के ग्रामीणों की आजावाही थम गई। सूचना मिलने पर प्रशासन ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को तुरंत हाईवे खोलने के निर्देश दिए। इसके बाद हाईवे खोलने का काम शुरू हुआ। बोल्डरों को तोड़ा गया और सुबह करीब नौ बजे हाईवे खुल गया। हाईवे खुला तो लोगों ने राहत की सांस ली और गंतव्य को रवाना हुए। वहीं एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ट ने बताया कि टैय्या पुल के पास रात करीब 10 बजे हाईवे बंद हो गया था। सुबह नौ बजे यहां आवाजाही सुचारु कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *