उत्तराखंड

कार्यसमिति बैठक में नए कार्यों को लेकर मंथन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नैनीताल। भाजपा की मंडल स्तरीय कार्यसमिति बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के बीते कार्यकाल में किए गए कार्यों पर चर्चा की। इसके बाद सरकार की ओर से प्रस्तावित विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर मंथन किया। बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। शनिवार को नैनीताल क्लब में भाजपा मंडल स्तरीय कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया। मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्यमंत्री प्रकाश हर्बोला, विधायक सरिता आर्या व मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर वंदे मातरम गीत से बैठक की शुरुआत की। इसके बाद बीते तीन वर्षों में पार्टी द्वारा किए गए कार्यों का लेखा-जोखा रखा। इस दौरान आगामी वर्षों में राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर से मिले कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर चर्चा की। भुवन हर्बोला ने सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की अपील की। साथ ही आगामी हरेला पर्व पर पौधरोपण को लेकर योजना बनाई। बैठक में मंडल स्तर के पदाधिकारी, समस्त मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्री, बूथ अध्यक्ष और शक्ति केंद्रों के संचालकों समेत सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, सभासद मनोज जोशी, अरविंद पडियार, भूपेंद्र बिष्ट, दया किशन पोखरिया, रईस खान, दीपिका बिनवाल, भगवत रावत, विमला, लता, तारा, कविता, ममता, गजाला कमाल, रोहित भाटिया, विश्वकेतु वैद्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!