मनोरंजन

ब्युटी टिप्स : लंबे समय तक टिकी रहेगी लिपस्टिक, बस करें ये 5 काम

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

लिपस्टिक लगाना मेकअप का एक मुख्य हिस्सा है। इसके बिना चेहरे का लुक निखर कर नहीं आता है। मगर अक्सर महिलाओं को लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी ना रहने की शिकायत होती है। असल में, खाने-पीने की चीजों के कारण इसका रंग फीका पड़ने लगता है। इसके अलावा फटे, रुखे व बेजान होंठ होने से भी लिपस्टिक लंबे समय कर टिक नहीं पाती है। मगर आज हम आपकी इस परेशानी का हल लेकर आए है। आप हमारे बताएं कुछ टिप्स को अपनाकर अपनी इस समस्या से छुटकारा पा सकती है।
चलिए जानते हैं इन टिप्स के बारे में…
– लिप्स एक्सफोलिएट करें
लिप्स को भी स्क्रबिंग की जरूरत होती है। इससे होंठों पर जमा डेड स्किन सेल्स साफ होकर मुलायम होने में मदद मिलती है। साथ ही आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक टिके रहने में मदद मिलती है। इसके लिए आप मॉश्चराइजिंग लिप बाम यूज कर सकती है। इसके लिए इसे होंठों पर लगाकर कुछ देर मसाज करें। फिर लिपस्टिक लगाने से पहले इसे टिश्यू से साफ कर लें।
– लिप प्राइमर और कंसीलर लगाएं
कंसीलर लिपस्टिक के कलर को उभारने और लंबे समय तक टिका रहने में मदद करता है। इसके अलावा प्राइमर से होंठ हाइड्रेट रहते हैं। इसके लिए सबसे पहले होंठों पर प्राइमर लगाकर मॉश्चराइज करें। फिर उंगली से थोड़ा सा कंसीलर लगाएं।
– लिप लाइनर करें इस्तेमाल
लिपस्टिक लगाने से पहले लिप लाइनर लगाएं। इससे आपकी लिपस्टिक बाहर नहीं निकलेगी। साथ ही होंठ और भी सुंदर नजर आएंगे। लिप लाइनर से होंठों की आउट लाइन करें। फिर अपनी लिपस्टिक लगाएं।
– सही लिपस्टिक चुनें
होंठों की खूबसूरती बढ़ाने व लंबे समय तक लिपस्टिक बरकरार रखने के लिए सही लिपस्टिक चुनें। मैट लिपस्टिक क्रीमी व अन्य लिपस्टिक के मुकाबले ज्यादा देर तक चलती है। इसलिए आप मैट व वाटरप्रुफ लिपस्टिक ही खरीदें। इसके अलावा ग्लोसी लिपस्टिक लगाने में सुंदर लगती है। मगर इसका रंग जल्दी ही फीका पड़ जाता है। ऐसे में इसे खरीदने की भूल न करें।
– एक्सट्रा लिपस्टिक करें साफ
इसे लगाने के बाद एक एक्स्ट्रा लिपस्टिक को साफ करें। इसे साफ करने के लिए होंठों को टिशू पेपर से साफ करें। फिर होंठों पर हल्का सा पाउडर लगाएं। ऐसा करने से अगर लिपस्टिक का रंग फीका पड़ जाएं तो इसका (लिपस्टिक) एक और कोट लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!