कोटद्वार-पौड़ी

कैबिनेट मंत्री महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बहिष्कार पर अड़ी बग्याली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल स्थित सेडियाखाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बूथ नंबर 56 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इससे पूर्व उन्होंने विकासखंड एकेश्वर के बग्याली के लोगों को मतदान करने के लिए भी मना लिया।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल स्थित सेडियाखाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बूथ नंबर 56 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि सुबह से क्षेत्र के मतदाता बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पोलिंग बूथों पर पहुंचे जो कि लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत हैं। वोट देने के बाद श्री महाराज ने कहा कि लोकतंत्र के राष्ट्रीय पर्व में प्रदेश की जनता ने जिस प्रकार से बढ़ चढ़ कर भाग लिया वह भारत के स्वस्थ एवं सशक्त लोकतंत्र का प्रत्यक्ष प्रमाण है। इतना ही नहीं कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने विकासखंड एकेश्वर के बग्याली की जनता को मतदान करने के लिए भी मना लिया। बग्याली क्षेत्र की जनता पिछले कई दिनों से मतदान के बहिष्कार पर अड़ी थी, लेकिन कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज के समझाने बुझाने पर उन्होंने मतदान के बहिष्कार का अपना निर्णय वापस ले लिया और बढ़चढ़ कर मतदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!