युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए चलाया अभियान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महामंत्री रंजना रावत की ओर से अभियान चलाया गया। इस दौरान युवाओं ने नशे से दूर रहकर बेहतर भविष्य पर ध्यान देने का संकल्प लिया। इस दौरान लोगों को हाउस टैक्स के प्रति भी जागरूक किया गया।
गुरुवार को घमंडपुर क्षेत्र में अभियान चलाया गया। रंजना रावत ने युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया। कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने बेहतर भविष्य पर ध्यान देना चाहिए। नशा एक सामाजिक बुराई है। हम सभी को इसके खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने नशाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए अभिभावकों को भी आगे आने का आग्रह किया। कहा कि इसके लिए उनकी तरफ से लगातार आवाज उठाई जा रही है, साथ ही शासन-प्रशासन को भी ज्ञापन प्रेषित किए जा रहे हैं। उन्होंने नगर निगम के माध्यम से हाउस टैक्स की वसूली प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए है। कहा कि जब तक नगर में सीवर लाइन से लेकर पानी की सुविधा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो जाती है, तब तक हाउस टैक्स वसूला जाना न्यायसंगत नहीं है। कहा कि नगर निगम के हाउस टैक्स वसूल किए जाने का घोर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर ज्योति रावत, शीला भारती, लक्ष्मी देवी, कविता, अंकिता, शालिनी देवी, सरोजनी देवी, प्रियांशू, दिव्या, निकिता, अंजली, अंशिका मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *