नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस

Spread the love

रुड़की। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर एक युवती सहित तीन आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर दी कि 15 जून को वह काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे और उनकी 16 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव की ही एक युवती उनके घर पहुंची और नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ गांव के ही एक अन्य युवक के घर ले गई। आरोपी युवक ने अपने घर पर पहले से ही अपने एक दोस्त को बुला रखा था। आरोप है कि वहां पहुंचने पर आरोपी के अज्ञात दोस्त ने नाबालिग पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद किए गए गांव के ही एक युवक और युवती समेत दुष्कर्म करने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर है। इंस्पेक्टर भगवान महर ने बताया कि नामजद आरोपियों के साथ-साथ दुष्कर्म के मुख्य आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *