भूमि पर कब्जे का आरोप, मुकदमा दर्ज

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर क्षेत्र के अंतर्गत घमंडपुर निवासी एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर उनकी पैतृक भूमि कब्जाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने महिला सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मामले में घमंडपुर निवासी विकास भट्ट की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि घमंडपुर में उनकी पैतृक भूमि है। लेकिन, पिछले लंबे समय से कुछ लोगों ने उनकी भूमि पर कब्जा जमाया हुआ है। भूमि के आसपास जाने पर भी वह लोग उनके साथ गाली-गलौच करने लगते हैं। यही नहीं उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी गई है। बताया कि आरोपितों ने उनके विद्युत मीटर को भी तोड़ दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *