Uncategorized

चंद्रशेखर बने साहित्य परिषद के नगर अध्यक्ष

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। अखिल भारतीय साहित्य परिषद की नगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए चंद्रा जोशी को परिषद का नगर अध्यक्ष घोषित किया गया। सोमवार अखिल भारतीय साहित्य परिषद के कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में नगर की कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें चन्द्रा जोशी को नगर अध्यक्ष, डॉ. मेनका भारती को नगर महामंत्री, दिवाकर मोहन पाठक को कोषाध्यक्ष, देवेश उपाध्याय को नगर मंत्री के दायित्व हेतु मनोनीत किया गया। साहित्य परिषद के प्रांत सहमंत्री मोहन चन्द्र पाठक ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी है। इस दौरान मथुरादत्त मठपाल डॉ. सत्यप्रकाश मिश्रा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!