12 वर्षों में बदली भारत की तस्वीर : चौधरी

Spread the love

विकसित राष्ट्र बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा देश
जयन्त प्रतिनिधि।
चमोली : ब्लॉक सभागार कर्णप्रयाग में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकसित भारत के संकल्प पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से शुरू हुई यह यात्रा केवल शासन परिवर्तन की नहीं, बल्कि विकास, सुशासन, सेवा और जनविश्वास की नई कार्य संस्कृति स्थापित करने की यात्रा रही है। इन 12 वर्षों में देश ने अनेक क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल करते हुए वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण को सर्वोंच्च प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री जनधन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन तथा स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं ने करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। श्री चौधरी ने कहा कि डिजिटल गवर्नेंस और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) प्रणाली के माध्यम से योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता, जवाबदेही और भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित हुआ है। कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में केंद्र सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक स्तर पर एक सशक्त, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में उभरा है। राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा जनभागीदारी आधारित अभियानों ने देश को नई पहचान प्रदान की है। इस मौके पर विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बत्र्वाल, अध्यक्ष नगर पालिका कर्णप्रयाग गणेश शाह, अध्यक्ष नगर पालिका गोपेश्वर संदीप रावत, कर्णप्रयाग ब्लॉक प्रमुख दीपिका मैखुरी, मुख्य विकास अधिकार डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी के.के पंत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *