चौखुटिया पुलिस ने दो माह बाद ढूंढ निकाला खोया हुआ टैब

Spread the love

अल्मोड़ा()। ऑपरेशन प्रहार के तहत अल्मोड़ा पुलिस द्वारा आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। चौखुटिया पुलिस ने दो माह पूर्व गुम हुआ टैब बरामद कर उसके स्वामी को लौटा दिया। प्रकरण में 18 फरवरी को प्रदीप कुमार पुत्र बंशीधर निवासी ग्राम सिरोली, थराली जनपद चमोली ने कोतवाली चौखुटिया में प्रार्थना पत्र देकर अपना टैब गुम होने की सूचना दी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके द्वारा सभी थानाध्यक्षों को ऑपरेशन प्रहार के तहत शिकायतों पर शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक चौखुटिया अशोक कुमार और प्रभारी साइबर सेल राहुल राठी के नेतृत्व में टीम ने सक्रियता दिखाते हुए सर्विलांस और तकनीकी सहायता के माध्यम से लगातार प्रयास किए। टीम ने गुम हुआ टैब चौखुटिया क्षेत्र के भनोटिया स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास से बरामद किया। इसके बाद रविवार को बरामद टैब उसके स्वामी प्रदीप कुमार को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से संतुष्ट होकर प्रदीप कुमार ने चौखुटिया पुलिस का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *