देश-विदेश

मुख्यमंत्री ने सपा सांसद शफीकुरर्हमान बर्क पर बोला हमला, कहा-तालिबानी मानसिकता वालों के लिए तैयार है बाबा का बुलडोजर

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

सम्भल, एजेंसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार की शाम चंदौसी के एस एम कलेज में आयोजित जनसभा के दौरान संभल के सांसद डक्टर शफीकुरर्हमान बर्क को निशाने पर लिया। कहा कि बर्क की मानसिकता तालिबानी है। ऐसे लोगों के लिए प्रदेश सरकार का बुलडोजर हमेशा तैयार रहेगा। उन्होंने चंदौसी को मिनी वृंदावन की नगरी बताते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार के दौरान बेहतर काम हुए। अब जनता खुद तय करे कि सपा, बसपा का शासन बेहतर था या भाजपा का। माफिया के लिए भाजपा की सरकार में जेल ही एक जगह होती है।
कोरोना काल में किए गए कामों को उल्लेखित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वैक्सीन लगी तो विपक्षियों ने बोला भाजपा की वैक्सीन है। भाजपा की ही इस वैक्सीन ने करोड़ों लोगों की जान बचा दी। पहली व दूसरी लहर में प्रदेश में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। जबकि तीसरी लहर कब आई और कब चली गई पता ही नहीं चला। उन्होंने कहा कि पहले दंगे होते थे अब कांंवड़ यात्रा में फूल बरसते हैं । यह अंतर भाजपा ही दे सकती है। संभल में सत्ता प्रायोजित गुंडागर्दी को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों से हमारी सरकार सख्ती से निपट रही है। दंगा करने वालों से इतनी वसूली होगी कि उनकी कई पुश्तेंं भी सरकारी राजस्व की भरपाई नहीं कर पाएंगी। चौराहों पर उनकी फोटो लगेगी।
कोरोना की जांच फ्री में हुई, फ्री में उपचार हुआ और फ्री में वैक्सीन लगी। यह देश की लड़ाई है वैक्सीन देकर हमने कोरोना जैसी महामारी को समाप्त करने का हरसंभव प्रयास किया है। डबल इंजन की सरकार गरीबों को फ्री में एक महीने में दो बार राशन दे रही है, 2017 से पहले बिजली आती नहीं थी। अब जाती नहीं है। 2017 से पहले दो वक्त राशन नहीं मिलता था। सपा में हाथी का पेट कभी नहीं भरता। इत्र वाली सीसी से विकास होगा क्या, दंगे नहीं हो रहे हैं कर्फ्यू नहीं लग रहा है। कांवड़ यात्रा नहीं रुक रही है। अब कांवड़ यात्रा रोकने वाले जेल में है, प्रत्येक रोड पर कांवड़ यात्रा के दौरान बम बम भोले के जयकारे गूंजे जाते हैं शिवभक्त खूब जयकारा लगाते हैं कर्फ्यू नहीं लगता है।
पिछली सरकार ने कांवड़ यात्रा रोक दी थी, बसपा सरकार में ष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम पर रोक लगा दी थी, हमारी सरकार में अब प्रत्येक थाने में और प्रत्येक जेल में श्री ष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। पहले की सरकार में महोत्सव के नाम पर क्या होता था सैफई पर निशाना साधा, अयोध्या के कार्यक्रम होते हैं काशी के कार्यक्रम होते हैं मथुरा में कार्यक्रम होते हैं, देव दीपावली के कार्यक्रम होते हैं। आज विकास प्रत्येक घर पर हो रहा है, लेकिन पिछली सरकारों में कुछ खास लोगों का विकास हुआ। गरीबों का विकास नहीं हुआ। अमीरों का विकास हुआ। गरीबों को शौचालय नहीं मिले। अमीरों को शौचालय मिले। गरीबों का फ्री में उपचार नहीं हुआ। अमीरों का हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!