मुख्यमंत्री धामी ने कम किया अपना भार, सतपाल, हरक, धन सिंह सहित कई मंत्री को दिये महत्वपूर्ण विभाग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में अपने पास 15 विभाग रखे हैं जिसमें मुख्य रूप से मंत्रिपरिषद, कार्मिक एवं सतर्कता, गृह, वित्त, राज्य सम्पत्ति, राजस्व, न्याय, सूचना सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, औद्योगिक विकास (खनन), तकनीकी शिक्षा, नागरिक उड्डयन एवं नियोजन शामिल हैं।

इसके अलावा सतपाल महाराज के पास लोक निर्माण विभाग जैसा भारी-भरकम विभाग दिया गया है इसके अलावा सिंचाई बाढ़ नियंत्रण लघु सिंचाई जैसे 8 विभाग हैं। साथ ही डॉ. हरक सिंह रावत को वन, पर्यावरण, श्रम, कौशल विकास, आयुष, आयुष शिक्षा और ऊर्जा विभाग दिया गया है। इसके अलावा बंशीधर भगत को विदाई संसदीय कार्य खाद्य नागरिक शहरी विकास आवास एवं सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग दिया गया है। वरिष्ठ मंत्री यशपाल आर्य को परिवहन समाज कल्याण अल्पसंख्यक कल्याण छात्र कल्याण निर्वाचन और आबकारी महकमा मिला है। इसके अलावा बिशन सिंह चुफाल को पेयजल वर्षा जल संरक्षण ग्रामीण निर्माण और जनगणना विभाग मिला है।
मंत्री सुबोध उनियाल को कृषि कृषि शिक्षा कृषि विपणन उद्यान रेशम और जैव प्रौद्योगिकी जैसे 7 विभाग मिले हैं। साथ ही अरविंद पांडे को विद्यालय की शिक्षा विद्यालय शिक्षा माध्यमिक और खेल युवा कल्याण पंचायती राज एवं संस्कृत शिक्षा जैसे 6 विभाग मिले है। उधर गणेश जोशी का कद बढ़ाते हुए सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, लघु सूक्ष्म मध्यम उद्यम और खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग मिला है जबकि धन सिंह रावत को सहकारिता प्रोटोकॉल आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास उच्च शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं। इसके अलावा रेखा आर्य को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास पशुपालन दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन विभाग दिए गए हैं साथ ही चतुर ईश्वरानंद को भाषा पुनर्गठन गन्ना एवं चीनी उद्योग एवं ग्रामीण विकास विभाग दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *