बच्चे और महिलाएं सीख रहे क्राफ्ट, मेंहदी, रंगोली के गुर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : अभ्युदय परिवार लैंसडौन द्वारा आओ सीखें कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। आओ सीखें कार्यशाला में बच्चों और महिलाओं को नि:शुल्क चित्रकला, क्राफ्ट, मेंहदी, रंगोली, स्टोन, पेंटिंग, बुनाई, सिलाई, फायरलैस, कुकिंग, नृत्य, विभिन्न प्रकार के नमक बनाने की विधि एपेण आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
शनिवार को कार्यशाला का शुभारंभ डॉ. रीता नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य शशि बिष्ट, प्रधानाचार्य भगवती सिंह, मीना अधिकारी, शीतल खंडेलवाल, संयोजिका भावना वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। संयोजिका भावना वर्मा ने बताया कि बच्चों और महिलाओं को प्रशिक्षण को लेकर काफी उत्साह है। कार्यशाला में शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्र के बच्चें और महिलाएं भी प्रतिभाग कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *