देश-विदेश

चीन की दादागिरी, इस माह 60 बार की ताइवान सीमा में घुसपैठ, दिखाई युद्घ जैसी आक्रामकता

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

ताइपे, एजेंसी। चीन की लिबरेशन पीपुल्स आर्मी (पीएलए) ने अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन कर सितंबर में 60 बार ताइवान की सीमा में घुसपैठ की। चीन के इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म वीबो ने बताया कि चीनी सेना ने न केवल ताइवान के एयर डिदेंस आइडेंटिटीफिकेशन जोन (एडीआइजेड) में घुसपैठ की है, बल्कि युद्घ जैसी आक्रामकता भी दिखाई है। इस संबंध में ताइवान ने कई बार घुसपैठ को लेकर चेतावनी भी जारी की है। पिछले कुछ समय से चीन की घुसपैठ करने की संख्या में तेजी से वृद्घि हुई है।
इस माह में केवल 2 और 18 सितंबर ऐसे दिन हैं, जब चीन ने एक बार भी घुसपैठ नहीं की है, वरना हर रोज कई-कई बार घुसपैठ की। चीन ताइवान पर पूरी स्वायत्तता का दावा करता रहा है। दो करोड़ 20 लाख की आबादी वाले इस देश की हकीकत है कि यह देश सात दशक से पूरी स्वायत्तता के साथ शासन चला रहा है। फिर भी चीन इस पर दावा करते हुए लगातार दबाव बनाए हुए है। ताइवान अमेरिका व अन्य देशों से संबंध बनाकर चीनी आक्रामकता का लगातार मुकाबला कर रहा है।
हाल ही में चीन के आक्रामक रुख से परेशान ताइवान ने आत्मरक्षा में युद्घाभ्यास किया था। ताइवान के एक एफ-16 विमान ने उड़ान भरने के बाद अनानास के खेत में उतरा और दोबारा उड़ान भरने से पहले तेजी से ईंधन भरा था। इसमें ताइवान ने अपने स्वदेशी रक्षात्मक लड़ाकू, अमेरिका निर्मित एफ-16, फ्रांस निर्मित मिराज 2000-5 और एक पूर्व चेतावनी लड़ाकू विमान ई-2के खेतों के बीच हाईवे पर उतरे थे।
हाल ही में ताइवान की विदेश मंत्री जोसेफ वू ने कहा था कि चीन तालिबान की तरह ही उनके देश पर भी कब्जा करना चाहता है। चीन लंबे समय से ताइवान पर कब्जे का मन बनाए हुए है। अगस्घ्त महीने में चीनी सेना ने लड़ाकू विमानों, पनडुब्बीरोधी विमानों और युद्घपोतों के साथ ताइवान के समीप सैन्य अभ्यास किया था। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने इस सैन्घ्य अभ्घ्यास के बारे में कहा था कि ऐसा करना चीन की संप्रभुता की रक्षा के लिए जरूरी है। बता दें कि चीन ने जून में ताइवान की ओर रिकार्ड 28 लड़ाकू विमान उड़ाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!