धूमधाम से मनाया क्रिसमस का त्यौहार

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार/पौड़ी : ईसा मसीह का जन्म दिवस क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। साथ ही एक दूसरे को क्रिसमस पर्व की बधाई दी। बाजार में सांता क्लॉज के कपड़े लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हैं। क्रिसमस का त्योहार शहर में धूमधाम से मनाया गया। कोटद्वार एवं पौड़ी शहर में स्थित गिरजाघरों में इसाई समाज के लोगों ने प्राथर्ना कर क्रिसमस का त्यौहार मनाया। शहर के अपर चोपड़ा में स्थित मैथोडिस्ट चर्च में पास्टर हरीश कुमार, गड़ोली में पास्टर सतीश मैथ्यूज, मांडाखाल में माइकलमणि, प्रार्थना भवन में एसबी मौसेस, एसेंबली आफ बिलीवर्स चर्च इन इंडिया में राजीव मैक्टन ने प्रार्थना सभाए करवाई। बता दें कि 25 दिसंबर का दिन ईसाई धर्म के लोगों के लिए बहुत खास होता है। माना जाता है कि इस दिन प्रभु यीशु मसीह का जन्म हुआ था। प्रभु यीशु मसीह ने लोगों को प्यार से रहना सिखाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *