क्लब ने यात्रियों के लिए लगवाई बेंच

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : इनरव्हील क्लब कोटद्वार पिंक की ओर से जीएमओयू कार्यालय में यात्रियों के बैठने के लिए बेंच लगाए गए।
जीएमओयू लिमिटेड, कोटद्वार परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब की अध्यक्षा शिल्पी अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बस स्टेशन पर यात्रियों के लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था होनी चाहिए। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए क्लब ने दो बेंच उपलब्ध करवाई हैं, जिससे यात्रियों को प्रतीक्षा के दौरान आराम मिल सके। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं जीएमओयू लिमिटेड के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रौथाण ने कहा कि इन बेंचों के लगने से बस की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को काफी सुविधा और सुकून मिलेगा। उन्होंने इस सराहनीय पहल के लिए इनरव्हील क्लब पिंक का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर महावीर सिंह रावत, कुंवर सिंह रावत, कनिका अग्रवाल, सचिव कनिका अग्रवाल, पूजा लड्डा, ज्योत्सना कुकरेती, हेमा अग्रवाल, बीना मित्तल, आरती खर्कवाल, विम्मी बत्रा, अवंतिका अग्रवाल, महावीर सिंह रावत, कुंवर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *