सीएम ने हेलीपेड और आवास पर सुनी लोगों की समस्याएं

Spread the love

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को सुबह अपने आवास में आम जनता से मिले। यहां लोगों से मिलने के बाद सीएम हेलीपैड पहुंचे। यहां भी जनता उनका इंतजार कर रही थी। यहां लोगों की समस्याएं सुनने के बाद सीएम ने अधिकारियों को कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दोपहर बाद सीएम खटीमा वापस लौटे और अपने भांजे के विवाह समारोह में शामिल हुए। सितारगंज रोड स्थित विवाह समारोह में पहुंचे सीएम धामी ने वर शुभम और वधु ललिता को आशीर्वाद दिया और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने अपनी बड़ी बहन नंदी देवी और बहनोई लक्ष्मण सिंह छेत्री को भी बधाई दी। विवाह का कार्यक्रम बेहद निजी रखा गया था। सीएम के करीबी रिश्तेदार और पार्टी के कार्यकर्ता विवाह समारोह में शामिल हुए। विवाह समारोह में लोगों से मिलने के बाद सीएम धामी देहरादून रवाना हो गए। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, भवानी भण्डारी, रंदीप पोखरिया, कमल जिंदल, नंदन सिंह खड़ायत, विकास शर्मा, रमेश चंद्र जोशी, प्रमोद गड़कोटी, नीलू गुप्ता, डॉ.विनीता सक्सेना, गंभीर सिंह धामी, रमेश चौहान, रवि सक्सेना, पवन अग्रवाल, रबीश भटनागर, रंजन अग्रवाल, नीरज सक्सेना, जतिन बत्रा, घनश्याम अग्रवाल, गोविंद राम, देवेंद्र चंद, अनमोल अग्रवाल, नीरज धामी,पूरन धामी, कश्यप मोटवानी, रचित अग्रवाल, कमल चौहान,रवि सक्सेना, किशन सिंह किन्ना, किशन बिष्ट, मनोज शाही, राहुल अरोड़ा, सुमित यादव, अमित कुमार पांडेय, प्रेम सिंह टुर्ना, सूरज प्रहरी, सतीश गोयल, शीशराम राणा, रामायण प्रसाद, संजय पिलखवाल, सूरज राणा,जानकी गोस्वामी, हिमांशु बिष्ट आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *