शहीद प्रकाश चंद कुमाईं के नाम पर हो महाविद्यालय

Spread the love

नई टिहरी। राजकीय महाविद्यालय पौखाल का नाम शहीद प्रकाश चंद कुमाईं के नाम रखे जाने की शहीद की मां मांग की है। शहीद की माता असाड़ी देवी ने इस संबंध में डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा है। सीएम को भेजे ज्ञापन आसाड़ी देवी ने कहा कि बीते 11 सितंबर 2021 में टिहरी जिला भ्रमण के दौरान सीएम ने महाविद्यालय का नाम स्वाड़ी गांव निवासी शहीद प्रकाश चंद कुमांई के नाम से करने की घोषणा की थी। सीएम की घोषणा पर परिजनों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई थी,लेकिन क्षेत्र के कुछ लोगों ने शासन-प्रशासन को गुमराह कर उक्त विद्यालय का नाम किसी अन्य के नाम पर रखवा दिया है, जिससे शहीद के परिजनों में निराशा है। शहीद मांग ने सीएम से उक्त महाविद्यालय का नामकरण किसी अन्य के नाम पर रखे जाने के फैसले पर पुनर्विचार करते हुए क्षेत्रवासियों की भावना तथा पूर्व की घोषणा के अनुसार महाविद्यालय का नाम शहीद प्रकाश चंद कुमाई के नाम पर किए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *