जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : ग्रामीण विकास नागरिक मंच की ओर से आयोजित शोक सभा में ध्यान सिंह रावत के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। लोगों ने ध्यान सिंह के योगदान को याद करते हुए उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
बालासौड़ स्थित एक कार्यालय में सभा का आयोजन किया गया। लोगों ने 109 वर्षीय ध्यान सिंह रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि ध्यान सिंह रावत के आकस्मिक निधन से समाज को बहुत बड़ी क्षति हुई है। कहा कि स्व. ध्यान सिंह रावत एक उच्च कोटि के उद्यमी रहे व उन्होंने काष्ठकला के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया। इस मौके पर प्रवेश चंद्र नवानी, जनार्दन प्रसाद ध्यानी, शंकर दत्त गौड, सत्य प्रकाश भारद्वाज, हरीश द्विवेदी, विद्या नवानी, मीनाक्षी नवानी, डा. रमेश चंद्र नैथानी मौजूद रहे।