कोटद्वार-पौड़ी

कांग्रेस पार्टी संघर्ष एवं बलिदान की पार्टी, कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

कार्यकर्ताओं की भावनाओं से नहीं होगा खिलवाड़
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को भाजपा की जीरो टॉलरेंश सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार के मुद्दों को उजागर करने के लिए जोर शोर से प्रचार करने को कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं एवं मातृ शक्ति को साथ लेकर वरिष्ठ कांग्रेस जनों के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आयेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं से खिलवाड़ नहीं होने दिया जायेगा, हर कार्यकर्ता का पार्टी में सम्मान किया जायेगा।
गढ़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संघर्ष एवं बलिदान की पार्टी है, कांग्रेस ने अंग्रेजों के गुलामी की जंजीरों से जकड़े हुए भारत को आजादी दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश को सुरेन्द्र सिंह नेगी जैसे अनुभवी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की जरूरत है। उन्होंने पूर्व मंत्री से विधानसभा कोटद्वार के अलावा पूरे प्रदेश का भ्रमण कर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने की अपील की है। इस मौके पर प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, महापौर श्रीमती हेमलता नेगी, जिलाध्यक्ष डा़ चन्द्रमोहन खरक्वाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित राज सिंह, विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रंजना रावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती सरोजनी कैंत्यूरा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धीरेन्द्र प्रताप, पूर्व राज्य मंत्री जगमोहन सिंह नेगी, विजय सारस्वत, रघुवीर सिंह बिष्ट, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, राजेन्द्र शाह, कृष्णा बहुगुणा, विनीता भारती, प्रीति सिंह, विमलेश, रमेश चंद्र खंतवाल, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, हेमचंद्र पंवार, राजेन्द्र गुसांई, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, केएस चौहान, विजय मेहरा, विनोद रावत, कीरत सिंह, रवीन्द्र जजेडी, मनवर सिंह आर्य, वीडी नवानी, वीरेन्द्र सिंह रावत, विजय नारायण सिंह, मदन सिंह रावत, छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी, जितेन्द्र भाटिया, जीवन कोहली, कृपाल सिंह, पुष्कर सिंह, नीरज बहुगुणा, भोपाल सिंह अधिकारी, नंदन सिंह रावत, नत्थू सिंह अधिकारी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता बलवीर सिंह रावत ने किया।

पूर्व मंत्री ने किया सम्मान
कोटद्वार पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कौड़िया बैरियर पर जोरदार स्वागत किया। कौड़िया से लेकर कांग्रेस कार्यालय तक रैली निकाली गयी। कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री स्व़ चन्द्रमोहन सिंह नेगी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्घा सुमन अर्पित किये। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, महापौर श्रीमती हेमलता नेगी स्ने प्रदेश अध्यक्ष को शॉल ओढाकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!