कांग्रेस ने फूंका मंत्रियों का पुतला

Spread the love

देवीभूमि को लेकर गलत बयानबाजी करने का आरोप
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : देवीभूमि व पहाड़ के लोगों को लेकर गलत बयानबाजी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने काबीना मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, सुबोध उनियाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व विस अध्यक्ष का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस ने नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग उठाई।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व महामंत्री रंजना रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता झंडीचौड़ स्थित भारत चौक में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने नेताओं का पुतला दहन किया। वक्ताओं ने कहा कि काबीना मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने विधानसभा में खुलेआम पर्वतीय समाज के खिलाफ अभद्रभाषा का प्रयोग किया। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। कहा कि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी उत्तराखंडियों को बाहरी बता रहे है, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी राज्य के लोगों को मुकदमों की धमकी देने का काम कर रहे है। विधानसभा अध्यक्ष भी खामोश बैठकर गालीबाजी नेताओं का साथ दे रही है, जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मौके पर बलवीर सिंह रावत, प्रदीप बिष्ट, अमित भारती, रामेश्वरी देवी, शशिभूषण शाह, रेखा नेगी, नीलम रावत, राजेंद्र भारद्वाज, संजय सिंह, यशपाल सिंह, सत्यपाल सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *