उत्तराखंड

कांग्रेस ने प्रदर्शन कर सरकार का पुतला दहन किया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर के बस स्टैंड तिराहे पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि अंकिता घ्भंडारी और चमोली के देवाल की पिंकी हत्याकांड और महिला उत्पीड़न पर भाजपा की महिला नेत्रियों की चुप्पी हैरानी और अफसोसजनक है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता बंशीधर भगत के बयान की निंदा भी की। प्रदर्शनकारियों में नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सजवांण, अरविंद, युद्घवीर वर्त्वाल, ओमप्रकाश नेगी, आनंद सिंह पंवार, दीवान सिंह बिष्ट, धीरेन्द्र गरोड़िया, उदय सिंह रावत, रवीन्द्र नेगी, देवेन्द्र फरस्वांण, संदीप झिंक्वांण, संदीप भंडारी, सूर्य प्रकाश पुरोहित, वरिष्ठ कांग्रेसी नरेंद्र भारती, राजेंद्र सिंह, मदनलाल, जयवीर नेगी, गोपाल सिंह रावत, पुष्कर सूरी, राहुल कुमार, किशोरी लाल, दर्शन झिंक्वांण, गब्बरसिंह रावत, गुडेन्द्र बिष्ट, प्रदीप नेगी, सुरेन्द्र सैंजवाल, मोहनसिंह नेगी सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!